मुगलसराय: गोधना मोड़ पर डीएम ने बिजली कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, 24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश
बढ़ती गर्मी के बीच डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार दोपहर 02 बजे को गोधना मोड़ स्थित बिजली कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर 24 घंटे निगरानी रखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने उपभोक्ताओं से फोन पर बात कर बिजली समस्याओं का फीडबैक भी लिया और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।