सहसवान: दहगवाँ बिजली उपकेंद्र पर शादीपुर फीडर से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से किसान धान की पौध लगाने को परेशान
दहगवाँ बिधुत उपकेंद्र के अंतर्गत शादीपुर फीडर से भवानीपुर सराय गाँव के लोगों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने की वजह से किसान परेशान है। उनकी मक्का की फसल भी सूख गई,और धान की पौध लगाने के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बिधुत उपकेंद्र पर एक शिकायती पत्र सौंपा गया है।