बंजरिया: बंजरिया पुलिस थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर छापेमारी, 350 लीटर नेपाली और 50 लीटर देशी शराब बरामद
बंजरिया पुलिस थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शनिवार रात छापेमारी कर 350 लीटर नेपाली कस्तूरी व 50 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष ने रविवार बताया कि तस्कर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। बताया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा,जब तक तस्कर तस्करी छोड़ नही देते।