महनार: पटेल चौक पर दूध पहुंचाने जा रहे व्यक्ति को रास्ते में रोककर मारपीट की, महनार CHC में भर्ती
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौक पर दूध पहुचाने सेंटर जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते मे रोककर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का मामला सामने आया है।घटना में जख्मी महनार नगर के नयाटोला इस्लामपुर वार्ड संख्या 12 निवासी प्रेम पंडित को इलाज के लिए गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया है।