महनार: चमरहरा गांव में चाकू से हमला कर 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा गांव में चाकू से हमला कर एक 16 वर्षीय किशोर को गम्भीर रुप से जख्मी कर दिया गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने जख्मी किशोर को इलाज के लिए शनिवार को दिन के करीब 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।