महनार: लावापुर नारायण पंचायत के मुसापुर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने समधी के घर आए व्यक्ति को गोली मार दी
महनार थाना क्षेत्र लावापुर नारायण पंचायत के मुसापुर गांव में समधी के घर आये व्यक्ति की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।घटना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पहली नजर में घटना का कारण रुपए के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है जल्द ही गिरफ्तारी होगी।