महनार: महनार बाजार घाट पर नहाने के दौरान पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के बाजार घाट पर गंगा नदी के पानी मे डूबने से एक किशोर की मौत हो गई।मृतक की पहचान महनार नगर के माली टोला वार्ड संख्या 9 निवासी राजीव कुमार के 15 वर्षिय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है।घटना को लेकर बताया गया कि मृतक किशोर अपने दोस्तों के साथ घर के पास गंगा नदी के पानी मे नहाने गया और डूब गया।