महनार: मुहर्रम को लेकर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
मुहर्रम को शांति,सौहार्द के साथ बनाने को लेकर महनार अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में शांति,सुरक्षा,स्वच्छता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम को सम्पन्न कराने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।बैठक में प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना विधिवत अनुमति के किसी भी प्रकार का ताजिया जुलूस न निकलेगी।