बांका: आज बांका में सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद, केमिस्ट एसोसिएशन करेगा प्रदर्शन
Banka, Banka | May 20, 2026 राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार, 20 मई को बांका जिले की सभी दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस हड़ताल का असर पूरे जिले में देखने को मिलेगा।एसोसिएशन के सचिव सुमित कुमार शाह ने बुधवार सुबह 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले के सभी मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहेंगे।