उरई: ग्राम ईटो में युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत, मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Orai, Jalaun | Feb 22, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक उरई का निवासी था और वह शादी में शामिल होने गया था। इसके बाद उसके शव के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जताई है व मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।