उरई: कोतवाली उरई क्षेत्र के रिनिया रेलवे लाइन के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला युवक का शव, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Feb 22, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में रिनिया रेलवे लाइन पर शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आज मेडिकल कॉलेज भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।