उरई: जिला न्यायालय ने हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत के मामले में दोषी को सुनाई 10 साल के कारावास व ₹2.5 लाख के अर्थदंड की सजा
Orai, Jalaun | Feb 22, 2024 जिला न्यायालय ने हर्ष फायरिंग के मामले में एक आरोपी को सजा सुनाई। जानकारी के मुताबिक डाकोर थाना क्षेत्र में साल 2019 में बर्थडे पार्टी के दौरान व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग की, जिसमें एक मासूम के सर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। जिला न्यायालय ने इस प्रकरण में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल कारावास व ढाई लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।