उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित कोच बस स्टैंड के पास मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Orai, Jalaun | Feb 22, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र के कोच बस स्टैंड के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच में जमकर मारपीट होने लगी और लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में ही खड़े किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो रहा है।