हुज़ूर: स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एजुकेशन प्लान
Huzur, Bhopal | May 21, 2026 भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा विजन पेश किया। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधुनिक शिक्षा व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए|