Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

भाजपा नेता प्रेमकुमार बंसल, अनेक समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल। विधायक दिनेश गुर्जर के निवास पर शहर जिलाध्यक्ष गजेंद्र जाटव सिंधी ने दिलाई सदस्यता👇

Morena Nagar, Morena | Jul 7, 2026

MORE NEWS

मुरैना पुलिस को मिली बड़ी सफलता बड़ी गैंग पकड़ी

मुरैना पुलिस को मिली बड़ी सफलता बड़ी गैंग पकड़ी

Morena Nagar, Morena | Jul 7, 2026

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 229 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में इस सप्ताह भी आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं आत्मीयता के साथ सुना तथा उनके त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 229 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से दो आवेदन समय-सीमा (टीएल) प्रकरण के रूप में चिन्हित किए गए, जिनका निराकरण कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली साप्ताहिक टीएल बैठक में किया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने राजस्व एवं भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण को जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज कर नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव ने कहा कि जनसुनवाई शासन की एक प्रभावी एवं जनोन्मुखी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों एवं आवेदनों का निराकरण पूर्ण संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं सुगमता के साथ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, एसडीएम मुरैना श्री रामनिवास सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #administration

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 229 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में इस सप्ताह भी आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं आत्मीयता के साथ सुना तथा उनके त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 229 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से दो आवेदन समय-सीमा (टीएल) प्रकरण के रूप में चिन्हित किए गए, जिनका निराकरण कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली साप्ताहिक टीएल बैठक में किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने राजस्व एवं भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण को जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज कर नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव ने कहा कि जनसुनवाई शासन की एक प्रभावी एवं जनोन्मुखी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों एवं आवेदनों का निराकरण पूर्ण संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं सुगमता के साथ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, एसडीएम मुरैना श्री रामनिवास सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर श्री भरत कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #administration

Morena, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

#SuccessStory

मुश्किल दौर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान श्री रघुराज सिंह का सहारा

खेती प्रकृति पर आधारित आजीविका है। मौसम की एक प्रतिकूल मार किसानों की पूरे वर्ष की मेहनत को पलभर में प्रभावित कर सकती है। मुरैना जिले की अम्बाह तहसील के ग्राम रुअर निवासी किसान श्री रघुराज सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वर्ष 2025 में अतिवृष्टि और जलभराव के कारण उनकी बाजरे की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और आगामी खेती की तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ गई।
ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उनके लिए आर्थिक संबल बनकर सामने आई। योजना के अंतर्गत उन्हें 5 हजार रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई। इस सहायता ने न केवल तत्काल आर्थिक राहत प्रदान की, बल्कि उन्हें खेती के कार्यों को पुनः व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ करने का आत्मविश्वास भी दिया।
श्री रघुराज सिंह बताते हैं कि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है। उनका कहना है कि यदि फसल बीमा कराया गया हो तो विपरीत परिस्थितियों में भी किसान पूरी तरह निराश नहीं होता, क्योंकि उसे दोबारा खेती शुरू करने के लिए आर्थिक सहारा मिल जाता है।
वे अन्य किसानों से भी अपील करते हैं कि अपनी फसलों का समय पर बीमा अवश्य कराएं। उनका मानना है कि प्राकृतिक आपदा कब और किस रूप में आ जाए, इसका अनुमान लगाना कठिन है, लेकिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संकट के समय किसानों का भरोसेमंद साथी बनकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की आय को सुरक्षित रखने, कृषि से जुड़े जोखिमों को कम करने तथा खेती को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। ऐसे अनेक किसानों की तरह श्री रघुराज सिंह का अनुभव भी इस बात का प्रमाण है कि विपरीत परिस्थितियों में यह योजना किसानों के लिए आशा और विश्वास का मजबूत आधार बन रही है।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #Agriculture #PMFasalBimaYojana Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

#SuccessStory मुश्किल दौर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान श्री रघुराज सिंह का सहारा खेती प्रकृति पर आधारित आजीविका है। मौसम की एक प्रतिकूल मार किसानों की पूरे वर्ष की मेहनत को पलभर में प्रभावित कर सकती है। मुरैना जिले की अम्बाह तहसील के ग्राम रुअर निवासी किसान श्री रघुराज सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वर्ष 2025 में अतिवृष्टि और जलभराव के कारण उनकी बाजरे की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और आगामी खेती की तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ गई। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उनके लिए आर्थिक संबल बनकर सामने आई। योजना के अंतर्गत उन्हें 5 हजार रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई। इस सहायता ने न केवल तत्काल आर्थिक राहत प्रदान की, बल्कि उन्हें खेती के कार्यों को पुनः व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ करने का आत्मविश्वास भी दिया। श्री रघुराज सिंह बताते हैं कि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है। उनका कहना है कि यदि फसल बीमा कराया गया हो तो विपरीत परिस्थितियों में भी किसान पूरी तरह निराश नहीं होता, क्योंकि उसे दोबारा खेती शुरू करने के लिए आर्थिक सहारा मिल जाता है। वे अन्य किसानों से भी अपील करते हैं कि अपनी फसलों का समय पर बीमा अवश्य कराएं। उनका मानना है कि प्राकृतिक आपदा कब और किस रूप में आ जाए, इसका अनुमान लगाना कठिन है, लेकिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संकट के समय किसानों का भरोसेमंद साथी बनकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की आय को सुरक्षित रखने, कृषि से जुड़े जोखिमों को कम करने तथा खेती को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। ऐसे अनेक किसानों की तरह श्री रघुराज सिंह का अनुभव भी इस बात का प्रमाण है कि विपरीत परिस्थितियों में यह योजना किसानों के लिए आशा और विश्वास का मजबूत आधार बन रही है। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #Agriculture #PMFasalBimaYojana Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

भाजपा नेता प्रेमकुमार बंसल, अनेक समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल। विधायक दिनेश गुर्जर के निवास पर शहर जिलाध्यक्ष गजेंद्र जाटव सिंधी ने दिलाई सदस्यता👇 - Morena Nagar News