सिराथू: जवई गाँव में गेहूं की फसल में लगी आग, दो लोगों के खेत जले
सिराथू तहसील क्षेत्र के जवई गांव में शुक्रवार के दोपहर अचानक दो खेतों में आग लग गई जिसमें यह दोनों खेत गेहूं के थे फसल जलकर राख हो गई। जवई गांव के रहने वाले अब्दुल मन्नान और शिवपूजन का खेत अगल-बगल है जिस वजह से इन दोनों के खेत की फसल जल गई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि खेत के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुई थी जिस कारण यह आग लगी थी।