सिराथू: कोखराज थाने के सामने भरवारी रोड पर पान की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चुराया ₹10,000 से अधिक का सामान
कोखराज थाने के सामने भरवारी रोड पर मथुरा प्रसाद मौर्य की पान की दुकान में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह जब मथुरा प्रसाद दुकान पहुंचा तो स्थिति देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि उसकी दुकान से ₹10,000 से अधिक का सामान चोरी हो गया है।