सिराथू: नगर के लोगों की शिकायत पर ईओ ने भरवारी में हो रहे फॉगिंग कार्य की खुद जाकर की जाँच पड़ताल
नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने नगर के लोगों की शिकायतों पर शुक्रवार को नगर में हो रहे फॉगिंग कार्य की खुद जाकर जांच पड़ताल की है। लोगों की शिकायतें थीं कि सही ढंग से वार्डों में फॉगिंग नहीं हो रही है।गर्मी की शुरुआत हो गई है जिस वजह से मच्छर बढ़ रहे हैं। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने शुक्रवार को खुद जांच पड़ताल कर दिशा निर्देश दिए हैं।