सिराथू: अलविदा जुमा के मौके पर सिराथू एसडीएम और सीओ ने शाही ईदगाह कड़ा सहित कई जगह का किया निरीक्षण
रमजान का अंतिम जुमा अलविदा जुमा के मौके पर शुक्रवार को सिराथू उपजिलाधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी अवधेष विश्कर्मा ने क्षेत्र के कई जगह जाकर निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने शाही ईदगाह कड़ा का भी निरीक्षण किया है। लोगों से बातचीत करके शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है।