सिराथू: जेसीबी मशीन से रघुवापुर में हो रही मिट्टी खुदाई की वीडियो वायरल पर पुलिस जाँच में जुटी
सिराथू तहसील क्षेत्र के रघुवापुर की एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।वीडियो में देखा जा रहा है कि जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी की खुदाई की जा रही है।सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने पर कौशांबी पुलिस ने जवाब देते हुए कहा है कि मामले की जांच मंझनपुर पुलिस को सौंपी गई है मंझनपुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है जांच के बाद कार्रवाई होगी।