सिराथू: खंबे से गिरी चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग, कूरा पावर हाउस के पास एक बीघा गेहूं जलकर राख फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद
सिराथू तहसील क्षेत्र के कूरा पावर हाउस के पास शुक्रवार दोपहर में एक खेत में आग लग गई। खेतों से गुज़रे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट के कारण गेंहू के खेत में लगी आग में एक बीघा जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने बढ़ती आग पर काबू पा लिया है।राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं जो खेत मालिक के बारे में जानकारी जुटा रहे।