अतरी: भिठरा गांव में महिला की मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
Atri, Gaya | May 25, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के भिठरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के पिता गोरेलाल प्रसाद ने अतरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।थाना अध्यक्ष राज कौशल ने सोमवार की शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है।