वैनगंगा नदी तट पर मिला युवक का शव
सिवनी जिले के छपारा नगर की संजय कॉलोनी निवासी कमलेश रामदयाल बर्मन (29) का शव शुक्रवार, 9 अक्टूबर की सुबह वैनगंगा नदी तट पर मिला।
जानकारी के अनुसार, कमलेश 6 अक्टूबर को घर से निकला था। बताया गया है कि उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपारा अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद हो सकेगा।
📍 HK News Seoni | सिवनी की निर्भीक आवाज़!
📲 ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें HK News Seoni के साथ।
#SeoniNews #ChhaparaNews #HKNewsSeoni #सिवनी #छपारा #BreakingNews #SeoniUpdate Dinesh Rai Munmun Rajneesh Harvansh Singh CDN