बड़ी खबर | डंपर मकान में घुसा, परिवार बाल-बाल बचा
सिवनी: बंडोल थाना क्षेत्र के सपापार गांव में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर रमेश यादव के मकान में जा घुसा।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। डंपर के मकान में घुसने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।
HK News Seoni | बड़ी खबर
हम बनेंगे आपकी आवाज़! SEONI Police HK News