मिर्ज़ापुर: रोटरी क्लब मिर्जापुर ने लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन में मंडलाध्यक्ष परितोष बजाज का आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम संपन्न किया
लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन में गुरुवार की रात 8:00 बजे मंडलाध्यक्ष परितोष बजाज की आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष ने कहा कि सच्ची सेवा के लिए अधिक से अधिक लोगों को रोटरी क्लब से जोड़ें। इस दौरान अध्यक्ष शशांक टंडन, सचिव अभिषेक पांडेय व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।