बक्सर: खेलकूद प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा सामने आएगी: डीपीओ एसएसए मो. शारिक अशरफ
Buxar, Buxar | Dec 27, 2024 जिले में आयोजित होने वाले मशाल-2024 खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर संबंधित कर्मियों को शुक्रवार को अपराह्न 4:00 बजे प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की सफलता को लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा प्रखंड स्तरीय शारीरिक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक और स्वास्थ्य अनुदेशकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को 4 बजे अपराहन में एमपी उच्च विद्यालय बक्सर के परिसर में किया गया.