बक्सर: जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाया, 35 आवेदनों की सुनवाई की, कंबल भी वितरित किए
Buxar, Buxar | Dec 27, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आम जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार को संध्या 4:30 बजे किया गया. इस दौरान आम जनता से मुलाकात के क्रम में कुल 35 आवेदनों पर समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बारी-बारी से सुनवाई की गई. सर्वाधिक आवेदन भूमि से संबंधित शामिल रहा. संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.