केराकत: घरेलू हिंसा के मामले में केराकत थानाध्यक्ष को ससुराल वालों को पेश करने का आदेश
जौनपुर परिवार परामर्श केंद्र के सचिव ने केराकत के अउवार गांव निवासी ससुराल वालों पर विवाहिता द्वारा किए गए घरेलू हिंसा के मुकदमे में ससुराल वालों को नोटिस जारी किया। थानाध्यक्ष केराकत को आदेश दिया कि नोटिस का तामिला करा कर पति व अन्य ससुराल वालों को 21 नवंबर 2024 को खरका रोड, कचहरी स्टेट बैंक के निकट परिवार परामर्श केंद्र में 10:30 बजे उपस्थित करायें।