केराकत: जलालपुर थानागद्दी मार्ग स्थित गेट संख्या 30सी पर ट्रेन की चपेट में आने से 63 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत
जलालपुर थानागद्दी मार्ग स्थित गेट संख्या 30सी पर गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे अप लाइन पर वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही गंगा ताप्ती ट्रेन के चपेट में आने से 63 वर्षीय लालमन यादव निवासी वनपुरवा मझगवा कला की मौत हो गई। शव रेलवे ट्रैक पर पड़े रहने के कारण कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस को 47 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।शव ट्रैक से हटाया गया तब ट्रेन को रवाना किया।