गाज़ीपुर: बाराचवर के पास पूर्वांचलएक्सप्रेसवे परअयोध्या से दर्शनकर बिहार जा रही यात्रियों से भरीबस डंपर से टकराई,3की मौत,13लोगघायल
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना इलाके के बाराचवर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस डंफर से टकरा गई। जिसमें 3 की मौत हो गई। जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सभी सवार बिहार के भोजपुर जिला के करथ गांव के रहने वाले है। सभी का इलाज गाजीपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है।