गाज़ीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण को लेकर गाजीपुर में सुरक्षा को लेकर एसपी ने किया पैदल रूट मार्च
देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार शपथ लिए हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा कर्म से गाजीपुर पुलिस अलर्ट रही और एसपी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में गाजीपुर शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल रूट मार्च किया। इस दौरान एसपी ने लोगों से बातचीत किया और कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।