चकरनगर: पांटून पुल हादसे में डूबे किशोर के परिजनों को चार लाख की सहायता, एसडीएम के प्रयास से गरीब परिवार को मिली राहत
क्षेत्र के नौगावा-अंदावा पांटून पुल पर हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले नौगांव निवासी नसीम खान का 17 वर्षीय बेटा समीम खां के परिजनों को प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया के विशेष प्रयासों से यह मदद संभव हो सकी, जिससे पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिली है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे राशि प्रदान की गई