मुगलसराय: मुगलसराय सड़क किनारे मलबा बना मुसीबत, नगर पालिका ने संभाली कमान
मुगलसराय मे सड़क के किनारे किये गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। तो वही अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क किनारे व नालियों मे बिखरे पड़े मलवे अब नगर मे जाम का कारण बन रहे है जिसको देखते हुए नगर पालिका मुगलसराय द्वारा सड़क किनारे व नालियों मे गिरे मलवे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वही आज बुधवार को शाम 04 बजे नगर पालिका मलवे को हटाने मे जूटा हुआ है।