बक्सर जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए साइबर थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुरार थाना क्षेत्र के फफदर गांव निवासी सूर्य कुमार सिंह की शिकायत पर की गई है। पीड़ित द्वारा अपने भाई की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए डुमरांव स्थित राजेश कुमार सिंह हॉस्पिटल में अपॉइंटमेंट लेने हेतु गूगल से नंबर लिया था।