सैदपुर: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में पदक जीतने का 'संकल्प' लेकर जीता कांस्य, बढ़ाया गाजीपुर जिले का मान
मंडलीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी संकल्प सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है। देवरिया के पीएम श्री राजकीय विद्यालय में आयोजित प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगारी के 11वीं के छात्र संकल्प सिंह ने अंडर-17 बालक वर्ग के 95kg में कांस्य पदक जीता है।