कालपी: कालपी में हाइवे पर ASP व SDM ने अवैध खनन के खिलाफ चलाया अभियान, 24 ओवरलोडिंग बालू लदे ट्रक किए सीज
Kalpi, Jalaun | May 25, 2026 कालपी में जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार और सोमवार मध्यरात्रि 3 बजे अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी और एसडीएम अमित शेखर के नेतृत्व में दो रातों तक चली कार्रवाई में बिना प्रपत्र और ओवरलोड बालू लदे 24 वाहनों को पकड़ा गया, सभी वाहनों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में गल्ला मंडी परिसर में खड़ा कराया गया है।