मधुपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।