धमतरी: बस-टैक्सी ऑपरेटरों ने मरौद टोल प्लाजा में हो रही अत्यधिक टैक्स वसूली के विरोध में जिला मुख्यालय पर डीएम को दिया ज्ञापन
जिला कार्यालय पंहुच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आज तक किसी भी टोल टैक्स में इतना पैसा नही वसूला गया है। यह एक प्रकार से अवैध वसूली है जिस पर रोक लगाया जाये। ज्ञापन सौंपने वालो ने बताया कि प्रति बस से 440 रूपये वसूला जा रहा है विरोध करने पर ड्राईवर कंडकटर से बदसलूकी कर टोल वसूला जा रहा है।