धमतरी: धमतरी पंहुचे पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बलौदाबाजार में हुई घटना को लेकर वर्तमान गृह मंत्री से मांग इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव के बाद ताम्रध्वज साहू राजीव भवन धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं धमतरी विधानसभा क्षेत्र के जनता के प्रति आभार व्यक्त करने पहुचे।जहाँ उन्होंने बलौदाबाजार मामले में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा की मांग की है।