धमतरी: ग्राम बटनहर्रा के ग्रामीणों ने काबिज जमीन का पट्टा देने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
ग्राम बटनहर्रा के ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग वर्ष 1983-84 से जमीन पर काबिज कर खेती का कार्य करते आ रहे है। और यह जमीन लघु जलाशय से सिंचित होता है जिसका जल संसाधन विभाग में सिंचाई कर पटाते आ रहे है। लेकिन अभी तक काबिज जमीन का पट्टा नही मिला है।जिसके कारण हम किसानों को सोसायाटी से खाद बीज लेने एवं धान विकय नही कर पाते है।