चकरनगर: चकरनगर के युवा क्रांति सपा नेता सुरजीत यादव को पुलिस ने किया होम अरेस्ट, दर्जनों युवाओं के साथ जिला मुख्यालय जा रहे थे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इटावा के नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे उनके दौरे से पहले चकरनगर पुलिस ने सपा नेता सुरजीत यादव को पूरी टीम के साथ होम अरेस्ट कर लिया। सुबह से ही पुलिस सुरजीत यादव के गेस्ट हाउस पर लगातार राउंड मार रही थी दोपहर करीब 12 बजे सुरजीत को पूरी टीम के साथ नजरबंद कर लिया।