लोहरदगा: विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव 12 फरवरी को लोहरदगा में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे
लोहरदगा विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने मंगलवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उराँव 12 फरवरी, बुधवार को लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे शिक्षा और सामाजिक समरसता से जुड़े आयोजनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।