लोहरदगा: कंडरा-कोराम्बे सड़क पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक की मौत, एक घायल
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडरा- कोराम्बे सड़क पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसमें मृतक व्यक्ति की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच निवासी बंसी बनवाड़ी पिता नातू बनवाड़ी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक प्रवीण उराँव पिता एतवा उराँव पुसो कुंबा टोली निवासी हैं