लोहरदगा: नया नगर भवन में आयोजित हुई NIC की साइबर सुरक्षा कार्यशाला, डीसी ने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग पर दिए सुझाव
नया नगर भवन में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र NIC की ओर से मंगलवार दोपहर 12:00 इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाना और साइबर जागरूकता को बढ़ावा देना था।