लोहरदगा: लोहरदगा में 12 फरवरी को हनुमान जी का 16वां भव्य महोत्सव, श्रद्धा, शक्ति और भक्ति का दिव्य संगम होगा
लोहरदगा पावरगंज चौक स्थित देवी मंदिर में आगामी 12 फरवरी 2025 को हनुमान जी का 16वां वार्षिकोत्सव अपार श्रद्धा और भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे नवयुवक संघ देवी मंदिर के संरक्षक रवि वर्मा ने इस पावन आयोजन की जानकारी देते हुए समस्त लोहरदगा वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।