लोहरदगा: लोहरदगा वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने अवैध लकड़ी कारोबार पर शिकंजा कसा, 32 पीस साल चौपहल बरामद
लोहरदगा जिले में अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर नकेल कसने के लिए वन विभाग की, क्यूआरटी टीम लगातार अभियान चला रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम लगभग 3:30 गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा चरहु गांव में छापेमारी की गई, जहां से 32 पीस साल चौपहल बरामद किया गया। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है।