Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

#public #new#महंगाई आसमान

Gwalior Gird, Gwalior | Mar 16, 2026

MORE NEWS

ग्वालियर दक्षिण के विकास को मिलेगी गति 

मंत्री श्री कुशवाह ने कन्या पूजन कर विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध – श्री कुशवाह 

मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से स्वीकृत हुए हैं विकास कार्य

सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से स्वीकृत इन कार्यों में डामरीकृत सड़क, सीसी रोड, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन तथा आरसीसी नाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। श्री कुशवाह ने कन्या पूजन कर इन सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कुल मिलाकर लगभग 3 करोड़ 62 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। 
 इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि लश्कर सहित सम्पूर्ण ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र का सुनियोजित विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, जल निकासी, सामुदायिक सुविधाएं और अन्य बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनहित के सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन 

 मंत्री श्री कुशवाह द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें लगभग 59 लाख 32 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत सतखाना पुलिया से ढोलीबुआ तक सड़क के डामरीकरण का कार्य, लगभग 14 लाख 21 हजार रुपए लागत से स्वीकृत नागदेवता मंदिर से ढोलीबुआ पुल तक डामरीकरण कार्य तथा वार्ड-51 के अंतर्गत मस्जिद वाली गली, धोबी चौक एवं गुरुकृपा विहार में लगभग 23 लाख 37 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य एवं वार्ड-51 की सैनिक कॉलोनी में लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य शामिल हैं।
 इसके अलावा वार्ड-52 में नादरिया मंदिर, गुढ़ागुढ़ी का नाका, शीतला कॉलोनी में लगभग 8 लाख 47 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा बाबूजी की बगिया से बारहबीघा होते हुए प्रीतम कॉलोनी तक लगभग 1 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आरसीसी नाला एवं नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

ग्वालियर दक्षिण के विकास को मिलेगी गति मंत्री श्री कुशवाह ने कन्या पूजन कर विकास कार्यों का किया भूमिपूजन बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध – श्री कुशवाह मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से स्वीकृत हुए हैं विकास कार्य सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से स्वीकृत इन कार्यों में डामरीकृत सड़क, सीसी रोड, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन तथा आरसीसी नाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। श्री कुशवाह ने कन्या पूजन कर इन सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कुल मिलाकर लगभग 3 करोड़ 62 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि लश्कर सहित सम्पूर्ण ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र का सुनियोजित विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, जल निकासी, सामुदायिक सुविधाएं और अन्य बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनहित के सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन मंत्री श्री कुशवाह द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें लगभग 59 लाख 32 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत सतखाना पुलिया से ढोलीबुआ तक सड़क के डामरीकरण का कार्य, लगभग 14 लाख 21 हजार रुपए लागत से स्वीकृत नागदेवता मंदिर से ढोलीबुआ पुल तक डामरीकरण कार्य तथा वार्ड-51 के अंतर्गत मस्जिद वाली गली, धोबी चौक एवं गुरुकृपा विहार में लगभग 23 लाख 37 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य एवं वार्ड-51 की सैनिक कॉलोनी में लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड-52 में नादरिया मंदिर, गुढ़ागुढ़ी का नाका, शीतला कॉलोनी में लगभग 8 लाख 47 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा बाबूजी की बगिया से बारहबीघा होते हुए प्रीतम कॉलोनी तक लगभग 1 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आरसीसी नाला एवं नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर मेला परिसर में हुआ वृक्षारोपण

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन एवं उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
 कार्यक्रम में, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर,जीडीए के उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शिवहरे व श्री सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया एवं सर्व श्री धर्मेन्द्र तोमर,राजू पलैया व विवेक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणों ने पौधे रोपे। 
 सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से मेला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।  
 इस अवसर अतिथियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। 
#gwalior
#EnvironmentDay
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

विश्व पर्यावरण दिवस पर मेला परिसर में हुआ वृक्षारोपण जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन एवं उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर,जीडीए के उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शिवहरे व श्री सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया एवं सर्व श्री धर्मेन्द्र तोमर,राजू पलैया व विवेक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणों ने पौधे रोपे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से मेला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर अतिथियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। #gwalior #EnvironmentDay JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

पर्यावरण की रक्षा के लिये स्वयं सचेत हों और दूसरों को भी जागृत करें – मंत्री श्री कुशवाह 

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्वालियर में निकली विशाल पर्यावरण रैली 

रैली के समापन अवसर पर गाँधी उद्यान फूलबाग में हुआ कार्यक्रम का आयोजन 

अचलेश्वर चौराहे से इंदरगंज, जयेंद्रगंज, नदीगेट व गुरुद्वारा होते हुए फूलबाग पहुँची रैली 

पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वयं सचेत हों और दूसरों को भी इसके लिये जागृत करें। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से ही संभव नहीं है, इसके लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। इस आशय के विचार सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गाँधी उद्यान फूलबाग में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में विधायक श्री मुन्नालाल गोयल व चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे।  
 मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं गालव विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को आयोजित हुई पर्यावरण रैली के समापन अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली का शुभारंभ अचलेश्वर चौराहा पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री लोकेन्द्र पाराशर एवं कर्नल डी बी शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर किया। यह रैली सनातन धर्म मंदिर रोड, इंदरगंज, जयेन्द्रगंज, नदी गेट व गुरुद्वारा होते हुए गांधी उद्यान फूलबाग पहुँची और यहां पर पर्यावरण संरक्षण पर केन्द्रित कार्यक्रम के साथ रैली का समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। 
 मंत्री श्री कुशवाह ने इस अवसर पर आह्वान किया कि सभी नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाकर हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम आज पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 
 पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से पर्यावरण जागरूकता के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
 चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन एक-दूसरे के पूरक हैं। उद्योगों एवं व्यापारिक संस्थानों को पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और व्यवस्थाओं को अपनाकर हरित विकास की दिशा में योगदान देना चाहिए।
 कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्वालियर डी.बी.एस. जाटव तथा सर्वश्री विनोद गर्ग, संजय धवन, प्रिया तोमर, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. डी.बी. राय सहित गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई 

 समापन कार्यक्रम में जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण के लिए शपथ दिलाई। सभी नागरिकों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और प्रकृति संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। 
 कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद गर्ग ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिकारी सुश्री रागिनी यादव द्वारा किया गया। 
#gwalior
#EnvironmentDay
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

पर्यावरण की रक्षा के लिये स्वयं सचेत हों और दूसरों को भी जागृत करें – मंत्री श्री कुशवाह विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्वालियर में निकली विशाल पर्यावरण रैली रैली के समापन अवसर पर गाँधी उद्यान फूलबाग में हुआ कार्यक्रम का आयोजन अचलेश्वर चौराहे से इंदरगंज, जयेंद्रगंज, नदीगेट व गुरुद्वारा होते हुए फूलबाग पहुँची रैली पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वयं सचेत हों और दूसरों को भी इसके लिये जागृत करें। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से ही संभव नहीं है, इसके लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। इस आशय के विचार सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गाँधी उद्यान फूलबाग में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में विधायक श्री मुन्नालाल गोयल व चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं गालव विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को आयोजित हुई पर्यावरण रैली के समापन अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली का शुभारंभ अचलेश्वर चौराहा पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री लोकेन्द्र पाराशर एवं कर्नल डी बी शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर किया। यह रैली सनातन धर्म मंदिर रोड, इंदरगंज, जयेन्द्रगंज, नदी गेट व गुरुद्वारा होते हुए गांधी उद्यान फूलबाग पहुँची और यहां पर पर्यावरण संरक्षण पर केन्द्रित कार्यक्रम के साथ रैली का समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। मंत्री श्री कुशवाह ने इस अवसर पर आह्वान किया कि सभी नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाकर हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम आज पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से पर्यावरण जागरूकता के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन एक-दूसरे के पूरक हैं। उद्योगों एवं व्यापारिक संस्थानों को पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और व्यवस्थाओं को अपनाकर हरित विकास की दिशा में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्वालियर डी.बी.एस. जाटव तथा सर्वश्री विनोद गर्ग, संजय धवन, प्रिया तोमर, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. डी.बी. राय सहित गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई समापन कार्यक्रम में जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण के लिए शपथ दिलाई। सभी नागरिकों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और प्रकृति संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद गर्ग ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिकारी सुश्री रागिनी यादव द्वारा किया गया। #gwalior #EnvironmentDay JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

एसपी कार्यालय परिसर में आत्मदाह की कोशिश, शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने एसपी ऑफिस में खुद पर पेट्रोल उड़ेला...

ग्वालियर के एसपी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक महिला ने कथित रूप से अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डाल लिया। महिला आग लगाने की कोशिश कर ही रही थी कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और बड़ा हादसा टाल दिया। बताया जा रहा है कि महिला पुरानी छावनी क्षेत्र की निवासी है और अपनी बहन द्वारा धोखाधड़ी व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा रही थी। उसका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला, जिससे वह बेहद परेशान थी। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसपी कार्यालय परिसर में आत्मदाह की कोशिश, शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने एसपी ऑफिस में खुद पर पेट्रोल उड़ेला... ग्वालियर के एसपी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक महिला ने कथित रूप से अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डाल लिया। महिला आग लगाने की कोशिश कर ही रही थी कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और बड़ा हादसा टाल दिया। बताया जा रहा है कि महिला पुरानी छावनी क्षेत्र की निवासी है और अपनी बहन द्वारा धोखाधड़ी व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा रही थी। उसका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला, जिससे वह बेहद परेशान थी। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 5, 2026

विजयपुर के दोर्द गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला से गहने लूट लिए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ChambalTV 

 #श्योपुर #sheopur #चंबलटीवी #JansamparkMP #LiveNews #livenewshindi #newseason #MadhyaPradesh #vijaypur #breakingnews #Beerpur #HindiNews #chambaltv #newsupdate #समाचार #newsfeed #news #खबर #मुरैना #Chambalnews

विजयपुर के दोर्द गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला से गहने लूट लिए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। ChambalTV #श्योपुर #sheopur #चंबलटीवी #JansamparkMP #LiveNews #livenewshindi #newseason #MadhyaPradesh #vijaypur #breakingnews #Beerpur #HindiNews #chambaltv #newsupdate #समाचार #newsfeed #news #खबर #मुरैना #Chambalnews

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 5, 2026

#public #new#महंगाई आसमान - Gwalior Gird News