मिर्ज़ापुर: जनपद में जिलाधिकारी ने डंडा लेकर सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आज सोमवार की रात 10:00 बजे लगभग जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का डंडा लेकर सड़क पर ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तो बताया गया की कुंभ से आने वाली भारी भीड़ के कारण सड़क पर लग रहे जनपद में जाम को लेकर जिलाधिकारी खुद डंडा लेकर सड़क पर उतरी और ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए दिखाई पड़ी।