रायबरेली: बघौला प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बीएसए ने सस्पेंड किया, जांच के लिए दिए आदेश
6 मार्च बृहस्पतिवार दोपहर 3:00 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही की है। सलोंन विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा बगैर शौचालय का निर्माण कार्य कराए हुए खाते से ₹100000 निकाल लिए गए। जांच पड़ताल के दौरान प्रधानाध्यापक को दोषी पाए जाने पर सस्पेंड किया गया है। विभाग में हड़कंप मच गया है।