कोटवा: कोटवा पुलिस ने कल्याणपुर खास से चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कल्याणपुर खास से कोटवा पुलिस चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने गुरुवार बताया कि गिरफ्तार आरोपी उसी गांव का सत्येंद्र कुमार है। जिसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। उस पर स्थानीय थाना में चोरी,लूट व एससीएसटी के एक्ट के तहत चार मामले पूर्व से दर्ज है। गुप्त सूचना पर उक्त कारवाई की गई है।